भोले बाबा का अभिषेक करने को लूट ली अमूल दूध की वैन
- ड्राइवर सुनीत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे धक्का-मुक्की की।
- दो बदमाश लड़के वैन के सामने खडे़ हो गए, जिससे उसे ब्रेक लगाना पड़ा।
- कुछ दूर जाने पर 20-25 बदमाश और खड़े नजर आ गए तो वह लौट आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूध के तीन क्रेट और दही के पैकेट से भरा एक गत्ता निकालकर बदमाश भाग निकले। ड्राइवर ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। उसने मॉर्डन पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दूध-दही लूटकर भागे बदमाशों का पता नहीं चला। ड्राइवर ने कहा कि वैन मालिक को सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
कानपुर स्थित प्लांट से दूध लेकर आ रहा था ड्राइवर सुनीत ने बताया कि वैन कानपुर के अमित तिवारी की है।
दो लड़कों ने रुकवाई वैन, बाकी ने की लूटपाट
महाशिवरात्रि के चलते वह रोज की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में दूध-दही लेकर लखनऊ आ रहा था। जाम के चलते तड़के करीब चार बजे वह लखनऊ पहुंचा। उसे दूध-दही लेकर विकासनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास जाना था। डंडइया बाजार से गुजरते वक्त बदमाशों ने उसकी वैन रुकवा ली।
सुनीत ने बताया कि दो बदमाश लड़के वैन के सामने खडे़ हो गए, जिससे उसे ब्रेक लगाना पड़ा। दूध देने से इनकार किया तो चार-पांच बदमाश पीछे की तरफ से वैन पर चढ़ गए और सील तोड़ दी और विरोध के बावजूद दूध के पैकेट की क्रेट और कुछ दही के पैकेट लेकर भागने भाग गए।
ड्राइवर ने बताया कि उसने हीवेट पॉलीटेक्निक तक बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूर जाने पर 20-25 बदमाश और खड़े नजर आ गए तो वह लौट आया और मॉडर्न कंट्रोल रूम को सूचना दी।