फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   marriage fraud in up

प्यार के जाल में फंसाकर ठगे 14 लाख

Sun, 01 Mar 2015 11:39 AM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
marriage fraud in up

सआदतगंज में एक व्यक्ति ने संपन्न परिवार की युवती से नजदीकी बनाई। शादी का प्रस्ताव रखा। रिश्ता तय होने पर पांच लाख उधार मांगे।

विज्ञापन


निकाह के दिन सवा सौ ग्राम सोने के गहने के साथ मोटी रकम झटकी। तीन साल तक युवती को साथ में रखकर रुपये ऐंठता रहा।

पति के पहले से ही शादीशुदा व एक बच्ची का पिता होने की भनक लगने पर युवती ने आपत्ति जताई। इस पर आरोपी ने निकाहनामा फर्जी बताते हुए मासूम बच्चे के साथ उसे घर से खदेड़ दिया।

चौपटिया निवासी फरजाना ने पति जुबैर अहमद के खिलाफ शादी के नाम पर 12 लाख से अधिक हड़पने व प्रताड़ित कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरजाना का कहना है कि वर्ष 2011 में जुबैर से परिचय हुआ था। घर आवागमन के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा।

ऐसे झटके रुपये

marriage fraud in up

रिश्ता तय होने के कुछ दिनों बाद बहाना कर पांच लाख रुपये उधार ले लिए। एक साल में रुपये लौटाने का वादा किया था।

30 अप्रैल 2011 को शादी के मौके पर सवा सौ ग्राम सोने के गहने व रकम की मांग की। इस तरह करीब 12 लाख रुपये झटक लिए।

ससुराल पहुंचते ही फरमाइशों का सिलसिला शुरू हुआ, जिन्हें फरजाना के मायके वाले पूरी करी करते रहे। इस बीच एक बच्चे की मां बनी।

कुछ दिनों पहले फरजाना को जुबैर के पहले से शादीशुदा और एक बच्ची का पिता होने का पता चला। फरजाना की शिकायत पर सआदतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed