फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who pushed his wife from a running train got arrested in Gonda.

गोंडा: चलती ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 10:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

घायल महिला नेहा शर्मा ने बताया कि कटरा स्टेशन के पास पति ज्ञानचंद ने गला दबाकर ट्रेन से धक्का दे दिया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
man who pushed his wife from a running train got arrested in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 21 मार्च की रात कटरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास घायल अवस्था में एक महिला पड़ी थी। उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


घायल महिला नेहा शर्मा ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह पंजाब के लुधियाना की निवासी है। वहीं पर अयोध्या के बीकापुर थाने के नेवली पुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने अगस्त में शादी कर ली थी। उसके बाद पति के घर बीकापुर आकर रहने लगी थी। कुछ समय के बाद पति व उनकी मां रीता देवी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते और उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


21 मार्च को लखनऊ चलने की बात कहकर घर से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर वे लोग आए और वहां से मनकापुर होकर लखनऊ चलने की बात कहकर सरयू एक्सप्रेस से मनकापुर पहुंचे। कुछ समय स्टेशन पर रहने के बाद फिर फैजाबाद से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने की बात कहकर उसी ट्रेन में बैठ लिए। कुछ समय के बाद दोनों में विवाद होने लगा। कटरा स्टेशन के पास पहुंचने पर पति ज्ञानचंद ने गला दबाकर ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सास तथा पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed