{"_id":"5b9a160f867a557feb4e27a6","slug":"man-tried-to-rape-innocent-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की चार साल की बेटी से रेप की कोशिश, लोगों ने दरिंदे की कर दी ये हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की चार साल की बेटी से रेप की कोशिश, लोगों ने दरिंदे की कर दी ये हालत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Sep 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पवन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी में बुधवार देर शाम को चार साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने दरिंदे को दबोचकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात एक चिकित्सक की बेटी के साथ हुई।
विज्ञापन
देर रात पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। वृंदावन कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक की चार साल की बेटी बुधवार शाम को घर के बाहर टहल रही थी।
विज्ञापन
इस बीच कॉलोनी का रहने वाला पवन कुमार वहां से गुजरा। वह मासूम को बहला-फुसलाकर पास के एक खंडहरनुमा मकान में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। यह देख लोगों ने उसका पीछा किया और मासूम की चीख-पुकार पर पवन को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन