फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tried to rape his daughters

बेटियों के पीछे पड़ा बाप तो मां पहुंची थाने

Wed, 18 Jun 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 18 Jun 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
man tried to rape his daughters

एक नशेड़ी पिता ने अपनी दो बेटियों संग दुराचार का प्रयास किया। बेटियों को पति से बचाने की फरियाद लेकर महिला पुलिस अधीक्षक से मिली।

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति व देवर के खिलाफ प्रताड़ना व दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सिद्धार्थनगर जनपद के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीया महिला ने थाने में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इटईमैदा गांव के रहने वाले सरफ्ददीन के साथ 24 साल पहले हुई थी।


उसकी दो बेटियां हैं। वह पति के साथ हैदराबाद में रहती थी। इसी बीच सरफ्ददीन को नशे की लत लग गई और वह बेटियों पर गलत नीयत रखने लगा।

महिला का आरोप है कि सरफ्ददीन बेटियों के साथ नशे में दुराचार का प्रयास करता था। विरोध करने पर उसे मारता-पीटता था।

उसने कई बार आस पड़ोस के लोगों से मदद मांगी, मगर किसी ने सहायता नहीं की। महिला का आरोप है कि पति के साथ ही उसका देवर सजाउद्दीन भी उसे प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।

इस पर महिला थाने में मंगलवार को पति सरफ्ददीन व देवर सजाउद्दीन के खिलाफ दुराचार का प्रयास व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सीओ सदर अमित किशोर ने बताया कि पति व देवर के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed