फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man rapped his daughter in kanpur

कलयुगी बाप ने किया बलात्कार, गर्भवती हुई बेटी

Fri, 17 Jul 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
man rapped his daughter in kanpur

कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। एक पिता ने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की।

विज्ञापन


बाकरगंज की 13 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि पिता ने साल भर में कई बार उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए, विरोध करने पर पिटाई की।
विज्ञापन


वह एक बार शिकायत लेकर बाबूपुरवा पुलिस के पास भी गई थी, पर पुलिस ने पिता-पुत्री के बीच मारपीट का मामला बताकर उसे टरका दिया।

किशोरी ने बताया कि डेढ़ साल पहले मां की मौत के बाद रिक्शा चालक पिता ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बना डाले। विरोध करने पर पिता ने पीटा।

तीन माह से गर्भवती है बेटी

man rapped his daughter in kanpur

पिता की हरकतों से तंग आकर वह बुआ के घर गई, पर बड़े भाइयों के समझाने पर वह हाल में लौटी है, लेकिन पिता की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। बकौल किशोरी वह तीन माह के गर्भ से है।

बुधवार रात भी पिता ने जबरदस्ती की तो उसने यह बात मोहल्ले की महिलाओं को बताई। उधर,बाबूपुरवा थानाध्यक्ष का कहना है कि थाने में तहरीर नहीं आई है, वे किशोरी की तलाश करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed