फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man rapes daughter in law

'ससुर लूटता रहा इज्जत, सास ने भी दिया साथ'

Thu, 05 Jun 2014 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Man rapes daughter in law

एक बहू ने ससुर पर ही उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी सास चुप्पी साधे रही।

विज्ञापन


आरोपी उसके पति का सौतेला पिता है। पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म और सास पर इस कृत्य में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि चिकित्सा परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

बुढ़ाना मुजफ्फरनगर निवासी 21 वर्षीय युवती की शादी 27 मार्च 2014 को लोनी की प्रशांत विहार कॉलोनी में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी से हुई थी।

कमरे में थी अकेली, आ गया ससुर

Man rapes daughter in law

फैक्ट्री कर्मी के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने समद अली 38 से दूसरा निकाह कर लिया था।

फैक्ट्री कर्मी का आरोप है कि सोमवार रात दस बजे उसकी पत्नी कमरे में अकेली थी। इसी दौरान सौतेले पिता ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

घर पहुंचने पर पत्नी ने उसे ससुर की दरिंदगी बताई तो उसने आरोपी पिता को दबोचने का प्रयास किया। मगर आरोपी धक्का देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कह रही, नहीं हुआ रेप!

Man rapes daughter in law

पीड़िता ने रात में ही अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

बुधवार को पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म और सास पर इस कृत्य में सहयोग देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि चिकित्सा परीक्षण में विवाहिता से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed