फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man murdered on allegation of illigal relation in Bahraich.

बहराइच: अवैध संबंध के शक में युवक को फावड़े से काटकर मार डाला

Sun, 10 Jan 2021 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Man murdered on allegation of illigal relation in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में खैरीघाट के नईबस्ती गौड़ी गांव में खेत की रखवाली करके शनिवार देर रात घर लौट रहे राजमिस्त्री की अवैध संबंधों के चलते फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव केे ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। वहीं, घटना से गांव में हड़कंप मचा है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के नईबस्ती गौड़ी के मजरा गौरी पाठकपुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश (42) खेती के साथ ही राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार शाम वह खेत की रखवाली करने गया था। देर रात वह खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने ओमप्रकाश की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। ओमप्रकाश की हत्या के पीछे गांव की एक महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। छानबीन कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओमप्रकाश की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई है। चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


दो साल पहले हुआ था विवाद
गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि ओमप्रकाश का गांव की एक महिला से काफी दिनों से अवैध संबंध था। लगभग दो साल पहले जब महिला के परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे सब ओमप्रकाश को समझाने भी गए थे। तभी दोनों पक्षों में काफी विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने सुलह समझौता कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हो चुकी है मौत
मृतक ओमप्रकाश की पत्नी की लगभग दो साल पहले मौत हो चुकी है। ओमप्रकाश खेती व राजमिस्त्री का काम करके परिवार का गुजारा करता था। अब ओमप्रकाश की हत्या के बाद परिवार में उसका एक पुत्र व पिता हैं। अब घर की जिम्मेदारी 18 वर्षीय बेटे की कंधे पर आ गई है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed