फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered and hang in lucknow.

पेड़ पर फंदा डाल किसने फांसी दी इस युवक को!

Sat, 21 Feb 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Feb 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
man murdered and hang in lucknow.

इटौंजा क्षेत्र में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और उसे पेड़ पर फंदे से लटका दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जेब से मिली डायरी के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।

पत्नी ने संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए अपने जेठ, भतीजे व परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, गांव अकड़रिया कलां की हरदा कॉलोनी में सुखलाल के खेत में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा था।

युवक के हाथ-पैर नायलॉन की रस्सी से बंधे थे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शिनाख्त न करने पर पुलिस ने शव उतार कर जेब टटोली।

कपड़े खरीदने गया था विनोद

man murdered and hang in lucknow.

जेब में 160 रुपये, डायरी व एक सिमकार्ड मिला। इस पर लिखा नंबर डॉयल करने पर जानकीपुरम थाने के गांव मड़ियांव के सरैया टोला निवासी सुशीला देवी से बात हुई।

उसने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पति विनोद लोधी (38) के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि घरों की पेंटिंग करने वाला विनोद बृहस्पतिवार शाम पांच बजे कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकला था।

विनोद के रात तक न लौटने पर उसने कॉल की। विनोद का मोबाइल बंद मिलने पर आसपास तलाश की और रिश्तेदारों को फोन किया।
 
सवेरे इटौंजा पुलिस ने फोन करके फंदे पर लटका शव मिलने की जानकारी दी। सुशीला ने पुलिस को बताया कि संपत्ति को लेकर विनोद का अपने जेठ दयाराम लोधी से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने जेठ पर लगाया आरोप

man murdered and hang in lucknow.

विनोद ने प्लॉट बेचकर अच्छा मकान बनवाया और काकोरी के मुबारकपुर स्थित अपनी ससुराल में बाग खरीदा थी।

इसी से दयाराम व उसका परिवार चिढ़ता था। दयाराम ने साल भर पहले विनोद को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की साजिश रची।

इसके बाद भी दयाराम का परिवार पीछे पड़ा था। सुशीला ने कहा कि संपत्ति विवाद के चलते दयाराम व उसके बेटे छैल बिहारी ने विनोद की हत्या करके शव फंदे से लटकाया है।

पुलिस ने दयाराम, छैल बिहारी व उसके परिवारीजनों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज करके दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

11 साल पहले हुई थी शादी

man murdered and hang in lucknow.

सीओ बीकेटी राजेश यादव ने बताया कि करीब 11 साल पहले विनोद की शादी मुबारकपुर निवासी सुशीला से हुई थी।

उसका आठ साल का बेटा प्रशांत है। भाई दयाराम से संपत्ति के विवाद के चलते जानकीपुरम पुलिस ने पिछले साल शांतिभंग की आशंका में पाबंद कराने के साथ गिरफ्तार किया था।

शव की शिनाख्त के साथ संपत्ति विवाद का आरोप लगते ही पुलिस ने दयाराम के घर दबिश दी और परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बहन ने पत्नी पर लगाया आरोप

man murdered and hang in lucknow.

विनोद की हत्या व उसके भाई-भतीजे के खिलाफ मुकदमे का पता चलते ही उसकी बहन पाचो देवी इटौंजा थाने पहुंची।

उसने सुशीला पर ही आरोप जड़ने शुरू कर दिए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया और तहकीकात कर सच्चाई का पता लगाने के बाद ही किसी को जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

दूसरी तरफ विनोद की साली कुसुमा ने उसके भाई व भतीजे को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि दयाराम ने विनोद व उसके बेटे प्रशांत को जान से मारने की धमकी दी थी।

सीओ राजेश यादव ने बताया कि विनोद की पत्नी सुशीला की तहरीर पर दयाराम लोध, उसके बेटे छैल बिहारी व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed