फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kills his own girl friend

दो प्रेमियों के बीच प्रेमिका को मिली दर्दनाक मौत

Fri, 04 Oct 2013 02:11 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
man kills his own girl friend

एक लड़के ने शक के आधार पर बहाने से ले जाकर अपनी कथित प्रेमिका बसंती (35) की गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने सरोजनीनगर हत्याकांड का खुलासा कर प्रेमी को दबोच लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक व एक खेत से मृतका का सेलफोन भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने कुबूला कि पांच साल से उसके बसंती से प्रेम संबंध थे।

कुछ समय से वह किसी और के करीब चली गई थी। टोका-टाकी करने पर उसे सर्वाजनिक रूप से बेइज्जत करती थी। अपमान का बदला लेने के लिए उसकी हत्या का साजिश रची।

मालूम हो कि, बीते 30 सितंबर को पुलिस ने सरोजनीनगर क्षेत्र के नटकुर गांव स्थित एक पेट्राल पंप के पास धान के खेत से बंसती का शव बरामद किया था।

महिला के शरीर पर खरोंच के निशान व होठ नीले मिले थे। पति बहादुर लोधी ने शव की शिनाख्त कर हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार दोपहर हाइडिल तिराहा से नटकुर के मजरा मुल्लाहीखेड़ा गांव निवासी भाई लाल उर्फ पम्मी को दबोचा। पुलिस की मानें तो भाई लाल के मृतका से अवैध संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में भाई लाल पुलिस के आगे टूट गया और सच्चाई बयां कर दी। पकड़े गए आरोपी भाई लाल ने अपना जुर्म कुबूलते हुए पांच साल से प्रेम संबंध होने की बात बताई।

उसका कहना था कि लंबे समय से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। मगर, इधर कुछ दिनों से वह चिड़चिड़ी हो गई थी। हमसे प्यार से बात नहीं करती थी। दरअसल, वह किसी और के करीब थी। मना करने पर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत कर देती। बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।


पुलिस के मुताबिक, बीते 30 सितंबर को दवा लेने के लिए बसंती घर से निकली थी। रास्ते में भाईलाल मिल गया और बहाने से अपने साथ ले गया। नटकुर के पास भंडारी पेट्रोल पंप के पास खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed