फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kills dancer on not sing his favorite song

फरमाइश पूरी नहीं की तो नाचने वाली को गोली मारी

Fri, 24 Apr 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दयाछपरा (बलिया)
ब्यूरो/अमर उजाला, दयाछपरा (बलिया) Updated Fri, 24 Apr 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
man kills dancer on not sing his favorite song

‘आरा जिला उखाड़ देला किला...।’ इस गाने की फरमाइश पूरी न करने पर एक नर्तकी को अपनी जान गंवानी पड़ी। गुरुवार की भोर में दारू के नशे में धुत एक बाराती ने स्टेज पर उसे गोली मार दी।  वारदात के बाद गांव वालों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। गोली चलने के बाद गांव के लोगों ने कई बारातियों की पिटाई भी कर दी। बुधवार को दयाछपरा निवासी राजाराम कमकर की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के आरा जनपद के शीतल टोला से मुकेश कमकर बारात लेकर आए थे। शाम को द्वाराचार के बाद बारात पंडाल में पहुंची। इसके बाद छपरा के कोपा गांव से आए मुस्कान म्यूजिकल आरकेस्ट्रा के कलाकारों ने नाच-गाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे जब दूल्हे के साथ बारात के मुख्य लोग दुल्हन की विदाई के लिए दरवाजे पर चले गए तभी  फरमाइशी गाने की मांग पूरी न करने पर बारात में आए नशे में धुत्त एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

नर्तकी के शव को लेकर भागने लगे बाराती

man kills dancer on not sing his favorite song

गोली पश्चिम बंगाल निवासी नर्तकी पियु उर्फ मधु (23) के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाराती शव को स्कार्पियो में लादकर वहां से गायब करने का प्रयास करने लगे लेकिन जल्दबाजी में हर्षछपरा गांव के पास स्कार्पियो असंतुलित होकर गडढ़े में जा गिरी। घबराए बाराती और चालक स्कार्पियो और नर्तकी के शव को छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो समेत नर्तकी के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाने के बहिरू गांव निवासी बब्लू सिंह को हिरासत में ले लिया।

आरकेस्ट्रा मालिक रीविलगंज थाने के सेमरिया निवासी राजन कुमार यादव ने अज्ञात के विरुद्ध बैरिया थाने में तहरीर दी है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पुलिस को मिल चुकी है। जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed