दूसरे से नजदीकी बढ़ी तो किया प्रेमिका का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा थाने के हंस खेड़ा की आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में युवती की हत्या के बाद शव बक्से में बंद करके फरार राजगीर राजू को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया।
जुर्म कुबूलने के साथ खुलासा किया कि एक अन्य युवक से नजदीकी बढ़ने पर उसने प्रेमिका की हत्या की थी।
एसओ पारा अशोक कुमार यादव ने बताया कि बंथरा के अंबरपुर की श्रीदेवी की डूडा कॉलोनी में हत्या के बाद शव बक्से में बंद करके 16 मई से फरार राजू रैदास को पुलिस टीम ने मोहान रोड से गिरफ्तार किया है।
बंथरा के नूरनगर भदरसा के रहने वाले राजू ने पूछताछ में कुबूला कि साल भर पहले श्रीदेवी से दोस्ती हुई थी। उसे पति ने छोड़ दिया था।
इसके बावजूद वह श्रीदेवी से प्यार करने लगा और जिंदगी भर के साथ का ख्वाब देख रहा था। श्रीदेवी को अपने साथ काम पर ले जाता था।
ऐसे बनाया ठिकाने लगाने का इरादा
राजू उसकी जरूरतें भी पूरी करता था। कुछ दिनों से श्रीदेवी की एक अन्य युवक से नजदीकी हो गई। वह राजू से बेरुखी करके दूसरे युवक के साथ बाइक से जाने लगी।
राजू ने 15 मई को श्रीदेवी को दूसरे के साथ फर्राटे भरते देखकर टोका, लेकिन श्रीदेवी ने अपनी मर्जी से दोस्ती की बात कहकर राजू को झिड़क दिया। इस पर उसने श्रीदेवी को ठिकाने लगाने का इरादा बनाया।
अगले दिन उसे बहाने से डूडा कॉलोनी में अपने कमरे पर ले गया। वहां सिर पर डंडे से वार करके हत्या की और लाश बक्से में बंद करने के बाद कमरे पर ताला लगाकर चला गया।
राजू ने कुबूला कि लाश ठिकाने लगाने के इरादे से कॉलोनी में कई चक्कर काटे, लेकिन मौका नहीं मिला। अगले दिन दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ का कहना है कि राजू के कब्जे से उस ताले की चाभी मिली है जो उसने बक्से पर लगाया था।