फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man do rape and blackmail women by making video

मंत्री से मिलवाने के बहाने दुष्कर्म किया,वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 17 Jul 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
Man do rape and blackmail women by making video

देश के एक मंत्री का निजी सचिव बताकर देहरादून की स्कूल संचालिका से लाखों रुपयों की ठगी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल संचालिका का आरोप है कि जौनपुर निवासी रतन लाल शर्मा नाम के ठग ने उसे दो बार प्रदेश के एक मंत्री से मिलवाया और उनके एनजीओ को काम दिलाने के बहाने लाखों रुपये वसूले।

विज्ञापन


इसके बाद योजना भवन के पास कबीर मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट में अपने फ्लैट में बुलाया जहां चार-पांच असलहाधारी पहले से मौजूद थे। पीड़िता ने कहा कि यहां ठग ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया व वीडियो फिल्म बना ली। वीडियो फिल्म इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए उसने मोटी रकम वसूली।
विज्ञापन


शर्मा ने वीडियो फिल्म लौटाने के नाम पर पीड़िता से 25 लाख मांगे तब उसने राजधानी आकर हुसैनगंज कोतवाली में लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट बुलाकर किया दुष्कर्म,वीडियो बनाया और धमकी दी

Man do rape and blackmail women by making video

पीड़िता ने बताया कि शर्मा ने फोन कर 24 फरवरी 2014 को लखनऊ बुलाया। यहां वह नाका में अमर प्रेम होटल में ठहरी थी। शर्मा होटल आया और उसे मंत्री से मिलाने के बाद फ्लैट पर बुलाया।

25 फरवरी को पीड़िता फ्लैट पहुंची तो जौनपुर का कमलेश भट्ट उर्फ पिंटू,संदीप शर्मा उर्फ बब्बू,संतोष कुमार उर्फ कल्लू तथा प्यारेलाल सहित सात-आठ असलहाधारी पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि बंधक बनाकर शर्मा ने दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी वीडियो बनाते रहे। वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए ढाई लाख रुपये मांगे। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी बहन के अकाउंट से संतोष के अकाउंट में रुपया भेजा।

15 अगस्त व 25 दिसंबर 2014 को उसे फ्लैट बुलाकर सबने गैंगरेप व दुष्कर्म किया और वीडियो फिल्म बनाई। पीड़िता का कहना है कि अलग-अलग बार उससे कुल 14 लाख रुपये वसूले गए।

वहीं,पीड़िता ने बताया कि रतन लाल शर्मा ने अपने फ्लैट में राज्यपाल और सीएम सहित कई मंत्रियों और नेताओं के साथ खींची गई फोटो लगा रखी हैं।

करोड़ों का काम दिलाने को मांगे पांच लाख एडवांस

Man do rape and blackmail women by making video

पीड़िता ने बताया कि वह 20 जुलाई 2013 को एनजीओ के काम से सप्रू मार्ग स्थित उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के दफ्तर आई थीं,जहां रतन लाल शर्मा उनसे मिला।

प्रदेश के एक मंत्री का निजी सचिव बताते हुए करोड़ों रुपये का काम दिलवाने की बात कही। शर्मा ने उक्त मंत्री से पीड़िता की मुलाकात भी कराई।

काम के लिए उसने पांच लाख रुपये एडवांस और बाद में 15 लाख रुपये देने को कहा था। 29 जुलाई को पीड़िता ने शर्मा के फ्लैट जाकर उसे पांच लाख रुपये नगद दे दिए।

इसके बाद शर्मा ने पीड़िता से 28 व 27 अगस्त 2013 को एक-एक लाख अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए। पीड़िता का कहना है कि काम के एवज में उन्होंने शर्मा को कुल सात लाख रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed