फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man dies in dream valley resort

कहीं पत्नी की गवाही तो नहीं मौत की वजह?

Tue, 03 Dec 2013 01:13 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
man dies in dream valley resort

ड्रीम वैली रिजॉर्ट पर दोस्तों के साथ मस्ती करना एक युवक को जान पर भारी पड़ गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की लाश तलाश रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी विवेक यादव अपने तीन दोस्त अंकित सोनी, सुनील चौधरी और चंद्रप्रकाश मिश्रा के साथ ड्रीम वैली रिजॉर्ट घूमने गया था।

वहां उसने शराब पी। इस दौरान, अंकित और विवेक नहाने चले गए। न जाने क्या हुआ कि दोनों डूबने लगे। जैसे-तैसे करके अंकित बाहर निकल आया, लेकिन विवेक डूब गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला।


मौके पर पहुंची पुलिस तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। पूछताछ में पता चला कि अंकित तनिष्क शोरूम में काम करता है, जहां विवेक की पत्नी सिमरन भी काम करती है।
विज्ञापन


अंकित पर शोरूम से हीरे चुराए जाने का आरोप है, जिसमें सिमरन ने गवाही दी थी। माना जा रहा है कि यह घटना एक साजिश के तहत भी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस और जानकारी इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed