फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man complaints against fraud in police station

ठगीः सैमसंग मोबाइल के बदले भेज दिया श्री यंत्र

Sat, 30 Jul 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
man complaints against fraud in police station
श्रीयंत्र द‌िखाता पीड़‌ित - फोटो : amar ujala

लकी नंबर पर इनाम का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग ने चौक क्षेत्र के एक युवक को कॉल की। सैमसंग का 14 हजार रुपये कीमत वाला मोबाइल सिर्फ 3499 में भेजने का झांसा दिया। 

विज्ञापन


युवक ने डाकघर से पार्सल छुड़ाया। उसमें कागजों के बीच छोटी सी मूर्ति व श्रीयंत्र निकला। ठगी का शिकार बने युवक ने पुलिस से शिकायत की है। 
मोहल्ला चौपटिया रानी कटरा निवासी सचिन रस्तोगी ने बताया कि दस दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल की। बताया कि सैमसंग कंपनी के ऑफर में उसका लकी नंबर चुना गया है। 
विज्ञापन


बाजार में 14 हजार रुपये कीमत का मोबाइल सिर्फ 3499 रुपये में दिया जा रहा है। कॉल करने वाले ने सचिन से उसका पता और ब्यौरा पूछा। कहा कि भारतीय डाक से भेजे जा रहे पार्सल को नगद भुगतान करके छुड़ा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकिया शुक्रवार सुबह पार्सल लेकर सचिन के घर पहुंचा। उसके मौजूद न होने पर छोटे भाई से पार्सल चौक डाकघर से छुड़ाने की बात कहकर लौट गया। 

डाकघर में ही कर्मचारियों के सामने खोला पैकेट

man complaints against fraud in police station
डेमो ‌पिक

दोपहर बाद घर लौटे सचिन ने शाम चार बजे डाकघर जाकर पोस्टमैन को 3499 रुपये का भुगतान करके पार्सल छुड़ाया। डाकघर में ही कर्मचारियों के सामने पैकेट खोला। 

उसमें पुराना ज्वैलरी बॉक्स था। बॉक्स खोला तो कागज के टुकड़ों के बीच लक्ष्मीजी की छोटी सी मूर्ति व श्रीयंत्र था। पता चला कि डाकघर में उसकी तरह के कई पार्सल आए हैं। 

सचिन ने इनाम की सूचना देने वाला मोबाइल नंबर डॉयल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि पार्सल से मोबाइल भेजा गया था। उसमें कुछ और निकलने की जिम्मेदारी उसकी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed