{"_id":"58d252cc489c11387170c389d1532ff5","slug":"man-caught-in-molesting-friend-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेला देख दोस्त की पत्नी को छेड़ा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेला देख दोस्त की पत्नी को छेड़ा, गिरफ्तार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में एक बार फिर दोस्ती तार-तार हो गई। घटना हसनगंज इलाके की है, जहां एक दोस्त ने ही दोस्त की पत्नी की अस्मत लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला ने जब विरोध किया तो वह उसे पीटने लगा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने शोहदे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।
खबर मिलते ही पति भी घर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज निवासी मोहम्मद हसन रात करीब दस बजे हसनगंज इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने पहुंचा था। घर पर दोस्त की पत्नी को अकला देख छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन