फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man blackmailed and rapped woman in lucknow

यू-ट्यूब पर वीडियो डालने की धमकी देकर चार साल तक किया रेप

Wed, 20 Jan 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jan 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
man blackmailed and rapped woman in lucknow

आशियाना की एक महिला ने प्राइवेट क्लीनिक में कंपाउंडर व मॉल एवेन्यू निवासी रामकिशोर कश्यप के खिलाफ महिला थाना में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि रामकिशोर चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

विज्ञापन


उसने डरा-धमकाकर मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो बना लिया है और उसे यू-ट्यूब में डालने की धमकी देकर रेप करता है। एसओ रूमा यादव ने कहा कि जांच हो रही है।

एसओ ने बताया कि महिला का पति एक प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल के टीचर की कार चलाता है। चार साल पहले महिला मॉल एवेन्यू में ही किराए के मकान में परिवार संग रहती थी। उसी वक्त पड़ोस में रहने वाले रामकिशोर से परिचय हो गया।
विज्ञापन


उसने महिला को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया और धमकाने लगा। इस बीच महिला के पति ने आशियाना में अपना मकान बनवा लिया। पीड़िता का कहना है कि रामकिशोर वहां भी आनेजाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जगह बुलाकर किया रेप

man blackmailed and rapped woman in lucknow

पीड़िता ने बताया, उसके बेटे बड़े हो गए हैं इसलिए रामकिशोर को घर आने से मना कर दिया। इससे नाराज रामकिशोर उसके वीडियो यू-ट्यूब और वाट्सएप पर डालने की धमकी देने लगा। दो साल में रामकिशोर ने अलग-अलग हिस्सों में होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउस ले जाकर महिला से रेप किया।

रामकिशोर की पत्नी भी उससे परेशान है। पीड़िता ने रामकिशोर की पत्नी को पीड़ा सुनाई। इस पर उसने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। उसकी बीवी की सलाह मानकर महिला ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

वहीं,एफआईआर के बाद मंगलवार दोपहर रामकिशोर फिर महिला के घर पहुंचा और उससे अभद्रता की। महिला ने गुहार लगाई तो रामकिशोर ने उसे बदनाम करने की बात कहते हुए पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed