{"_id":"cc85db7e0f563cad50314ad5c1ea171a","slug":"man-arrested-in-women-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ऑडी, एक मर्सिडीज...फिर भी कर रहा था शर्मनाक काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ऑडी, एक मर्सिडीज...फिर भी कर रहा था शर्मनाक काम
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वूमेन पॉवर लाइन की टीम ने आशियाना पुलिस की मदद से रविवार देर शाम गांव औरंगाबाद के पास घेराबंदी करके एक शोहदे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसएमएस मैनेजमेंट कॉलेज में पीजीडीएम अंतिम वर्ष के छात्र पर विभिन्न जिलों की पांच सौ से अधिक युवतियों को मॉडलिंग का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। इनमें से नौ युवतियों ने वूमेन पॉवर लाइन के नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वूमेन पॉवर लाइन-1090 के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आशियाना पुलिस की मदद से आज शाम सात बजे गांव औरंगाबाद के पास घेराबंदी करके सोहेल खान उर्फ साहिल राय को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से सेलफोन व दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं। सुल्तानपुर रोड स्थित एसएमएस मैनेजमेंट कॉलेज में पीजीडीएम अंतिम वर्ष के छात्र सोहेल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की पांच सौ से अधिक युवतियों को मॉडलिंग व बी-ग्रेड की फिल्म में रोल का झांसा देकर उनके फोटोग्राफ मंगाए और ब्लैकमेल कर रहा था।
इनमें से लखनऊ की सात व कानपुर की दो युवतियों ने आजिज आकर वूमेन पॉवर लाइन-1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि काउंसलरों के समझाने व सख्त हिदायत का सोहेल पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई।
वह युवतियों को मुलाकात के बहाने बुलाता था, लेकिन सामने नहीं आता था। ब्लैकमेलिंग व युवतियों को अश्लील एसएमएस या बातचीत के लिए फर्जी आईडी से खरीदे सिमकार्ड इस्तेमाल करता था।
सर्विलांस सेल की मदद से कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि दोनों सिमकार्ड से सोहेल द्वारा जिनसे बातचीत की गई सभी महिलाएं उसकी शिकार थीं। पुलिस ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर सोहेल के अन्य नंबरों का पता लगाया।
इस पर खुलासा हुआ कि वह आशियाना के औरंगाबाद निवासी चिकन व्यवसायी शरीफ खान का बेटा सोहेल है। इस पर घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कबूला कि युवतियों के नंबर मालूम करके बातचीत शुरू करता।
सामान्य घर की युवती को मॉडलिंग का झांसा देकर ई-मेल पर उनके फोटोग्राफ मंगाता, जबकि दूसरे मिजाज की युवती को बी-ग्रेड की फिल्म में रोल दिलाने का झांसा देता था।
उसने बताता कि 45 मिनट की फिल्म में 65 लाख मिलेंगे। इसमें 20 लाख वह खुद लेगा और 45 लाख युवती को मिलेंगे। सोहेल से राज उगलवाने के लिए पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी है।
डीआईजी नवनीत शिकेरा के एक फेसबुक पोस्ट की मानें तो इसके पास दो ऑडी कारें और एक मर्सिडीज कार भी थी।