फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested in gate money

चोर-उचक्के भी सुना रहे अखिलेश से दोस्ती की कहानी!

Sat, 03 Aug 2013 09:41 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
man arrested in gate money

मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर असलहों से लैस कुछ दबंग ट्रक चालकों से वसूली कर रहे थे।

विज्ञापन


गुरुवार रात कानपुर के एक ट्रक चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सफारी समेत पांच को दबोच लिया।

हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया।

चालकों के मुताबिक आरोपी मौरंग व बालू लदे ट्रक चालों से दस हजार रुपये प्रति ट्रक या माल काटने की मांग कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर के बसेरा निगोहीं निवासी व ट्रक चालक प्रमोद कुमार ने देर रात शिकायत की थी।

प्रमोद के मुताबिक कानपुर हाइवे पर सूर्या ढाबे के पास टाटा सफारी में सवार कुछ दबंग असलहे के दम पर ट्रक रोक कर दस हजार रुपये वसूली की मांग कर रहे हैं।

रुपये न देने पर दबंग ट्रक पर लदी आधी मौरंग देने का दबाव बना रहे हैं।

पहले तो पुलिस ने चालक को टरका दिया। मगर, थोड़ी ही देर में बंथरा थाने पर ट्रक मालिकों व चालकों की भीड़ जमा हो गई। सभी का आरोप था कि पुलिस की शह पर यह वसूली का धंधा चल रहा है।

ट्रक मालिकों का गुस्सा देख पुलिस ने छापेमारी कर सूर्या ढाबे के पास से सफारी समेत पांच को दबोच लिया। जबकि असलहों से लैस बाकी लोग एक अन्य वाहन में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान जानकीपुरम के छुईयापुरी निवासी राज बाबू यादव, अनूप कुमार यादव, तेलीबाग के सैनिक नगर निवासी राकेश सिंह, विनय सिंह व व्योम रावत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज बाबू यादव व उसका भाई अनूप खुद को सीएम का रिश्तेदार बता रहा था। जबकि राकेश सिंह ट्रक मालिक है।

राज बाबू की सफारी पर प्रदेश अध्यक्ष उप्र ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन का स्टीकर लगा था। वह खुद को प्रदेश अध्यक्ष भी बता रहा था।

लखनऊ की सीमा पर करता था वसूली

पुलिस का कहना है कि आरोपी घाटमपुर, कानपुर व लखनऊ की सीमा पर वसूली करते था। एसओ बंथरा वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि चालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मगर जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। इसलिए आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया है।


एसओ ने बताया मुकदमे की विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गई है। अब आरोपी कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

सुना रहा था अखिलेश से दोस्ती का किस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी राज बाबू यादव ने थाने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी दोस्ती का किस्सा सुनाकर एसओ को दबाव में लेने की कोशिश की। सीएम का नाम आते ही पहले तो पुलिस भी कुछ दबाव में आ गई। लेकिन ट्रक चालकों के दबाव में आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजबाबू व उसके समर्थकों को बाकायदा थाने में कुर्सी देकर बैठाया और उसके बाद थाने से ही जमानत देकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed