{"_id":"5c696e9ebdec224b6317bb09","slug":"man-arrested-for-posting-a-pic-of-pm-modi-with-terrorist-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद और पीएम की हाथ मिलाते पोस्ट की फोटो, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद और पीएम की हाथ मिलाते पोस्ट की फोटो, गिरफ्तार
Sun, 17 Feb 2019 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के रिसियामोड़ के शेखनपुरवा रायपुर गांव निवासी एक युवक ने प्रधानमंत्री के साथ मोस्ट वाटेंड आतंकवादी हाफिज सईद के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो पोस्ट कर दी। इससे नाराज ग्रुप के युवक ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेम कुमार सिंह ने रिसिया थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि प्रेम सिंह के मोबाइल नंबर पर रामगांव थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा रायपुर निवासी शरीफ अहमद इंडियन बैंक के ग्राहक वाट्सअप ग्रुप में जुड़ा है।
विज्ञापन
उस ग्रुप में जुड़े प्रेम कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए आतंकी हाफिज साईद की फोटो पोस्ट कर दी। यह फोटो क्षेत्र में वायरल हो गई। प्रेम सिंह भी शरीफ की हरकत से नाराज हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीफ के विरुद्ध आईटी एक्ट, भावना भड़काने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
एसओ के साथ अपराध निरीक्षक पीपी सिंह, उपनिरीक्षक रामअवध चौहान, नरेंद्र ने गांव से युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक द्वारा गिए गए पोस्ट रिसिया व पयागपुर क्षेत्र के लोगों में रोष है।