फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested by UP ATS who was giving money to Pakistani handlers.

यूपी: पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला के जरिए रुपये पहुंचाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, तीन वर्षों से था फरार

Mon, 02 Aug 2021 09:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Aug 2021 09:27 PM IST
सार

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में खाता खुलवाकर उनमें धोखाधड़ी करके जनता के व्यक्तियों से पैसा मंगवाते हैं और इस पैसे को निकाल कर हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Man arrested by UP ATS who was giving money to Pakistani handlers.
अजय कुमार सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

फ्राड की रकम हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजने के वांछित अपराधी दिनेश कुमार सिंह को यूपी एटीएस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। गोरखपुर का मूल निवासी दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन साल पहले यूपी एटीएस ने खुलासा किया था कि लॉटरी के नाम पर ठगी का शिकार कर लोगों से पैसे वसूले जाते थे। यह पैसे विभिन्न खातों में जमा कराए जाते थे और फिर इन पैसों को निकाल कर दिल्ली से हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेज दिए जाते थे। इस मामले में एटीएस ने मार्च 2018 में अलग अलग जिलों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें अरशद नईम, नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय, सुशील राय और दयानंद यादव को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 46 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले में प्रकाश में आए दिनेश कुमार सिंह को तीन साल बाद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर उनमें फ्राड के पैसे जमा करवाते थे।  बाद में उस पैसे को निकाल कर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर को पहुंचाते थे। गिरफ्तार किया गया दिनेश कुमार सिंह मुशर्रफ  के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न नाम से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाता था तथा उन खातों के एटीएम व पासबुक मुशर्रफ को दे देता था। मुशर्रफ खातों से पैसे निकाल कर हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेज देता था। इस गिरोह के द्वारा 150 से अधिक बैंक खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोला गया। जिनमें लाखो रूपये का लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने दिनेश कुमार सिंह को एटीएस की विशेष अदालत में पेश किया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बैंक खातों की डिटेल जुटाने और अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए एटीएस ने दिनेश की सात दिनों की रिमांड भी मांगी है। जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed