फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man and his friend's wife died at the same place

डबल सुसाइड केस, क्या उनके बीच कोई रिश्ता था?

Wed, 04 Sep 2013 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 04 Sep 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
man and his friend's wife died at the same place

ठाकुरगंज के मल्लाही टोला में बेहोश मिले युवक और उसके दोस्त की पत्नी ने इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोस्त के अनुसार कमरे से सल्फास की गोलियां भी पड़ी थीं। उधर, जानकारी से इन्कार कर रही पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।


उन्नाव के औरास निवासी राम सिंह बालागंज स्थित राजा गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन है। मल्लाही टोला में किराए पर रहने वाले राम सिंह के साथ उसका भतीजा मनोज (21) भी रहता था।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मनोज दूसरी जगह किराए पर रहने चला गया। जबकि, एजेंसी में ही काम करने वाले अपने दोस्त कमलेश को मकान में किराए पर कमरा दिला दिया। कमलेश पत्नी माधुरी (30) व तीनों बच्चों अरुण, अंजली व अंकिता के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कमलेश काम पर चला गया। तीनों बच्चे भी स्कूल गए थे। शाम को कमलेश लौटा तो कमरा बंद मिला। आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर खिड़की से अंदर झांका तो मनोज व माधुरी फर्श पर बेसुध पड़े दिखे।

घबराए कमलेश ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुला और माधुरी को सिविल अस्पताल और मनोज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया।


कमलेश के अनुसार कमरे में सल्फाश की गोलियां पड़ी मिली थी। उधर, डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि ठाकुरगंज एसओ शशिकांत यादव ने इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed