फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man accused for conversion arrested in Sitapur.

सीतापुर: अगवा कर धर्मपरिवर्तन करवाने का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sat, 27 Feb 2021 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Feb 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Man accused for conversion arrested in Sitapur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

युवती को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया है। अब तब इस मामले में जिब्राइल सहित 14 लोग जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


सीतापुर जिले के तंबौर इलाके के एक गांव की युवती को 23 नवंबर को अगवा किया गया था। मामले में पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी जिब्राइल सहित सात लोगों के खिलाफ धर्मपरिवर्तन के लिए युवती को अगवा करने सहित धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई थीं।
विज्ञापन


इसी बीच तंबौर पुलिस ने आरोपी जिब्राइल को क्षेत्र के चौका पुल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस लड़की को भी वापस ले आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के भाइयों इज्राइल, मैनुददीन, मां जन्नतुन, भाभी अफसर जहां, दोस्त रफीक व शमशाद, रिश्तेदार उस्मान, नददाफ, पप्पू, चांद बीबी, आकिब, जावेद व वैन चालक सरोज जेल भेजा है। अब पुलिस ने जिब्राइल को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि धर्म परिवर्तन के लिए युवती को अगवा करने वाले आरोपी जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। अगवा की गई युवती का कोर्ट में बयान कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed