{"_id":"cfd8c64e1a16e07b98fc1b3bbfd0674d","slug":"maid-molested-by-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के ड्राइवर ने नौकरानी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के ड्राइवर ने नौकरानी से किया रेप
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई में कार्डियोलॉजी की डॉक्टर के घर पर काम करने वाली नौकरानी को अकेला पाकर ड्राइवर राकेश उर्फ रामू ने जबरदस्ती की।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरिजन एक्ट व रेप की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पीजीआई कैंपस के टाइप फोर में रहने वाली डॉक्टर के पति केजीएमयू में मेडिसिन विभाग में डॉक्टर हैं। दोनों को सुबह ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बाबूखेड़ा कल्ली पश्चिम निवासी ड्राइवर राकेश उर्फ रामू कार लेकर घर आया।
विज्ञापन
घर पर नौकरानी को अकेला देख जोर जबरदस्ती की और शिकायत करने पर धमकाया। घबराई युवती घर पहुंची और परिवारवालों को पूरा मामला बताया।
शाम को ही परिवार के लोग पीड़िता को लेकर पीजीआई थाना पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी रामू को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैं कि डॉक्टर के घर पर हसनगंज के कुम्हारनटोला खदरा चुंगी निवासी युवती घरेलू कामकाज के लिए कई सालों से आती है।