{"_id":"61f73c75ac316b39f95372ff3a967a38","slug":"lucknow-student-drowns-in-chambal-river-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते मौत में तब्दील हो गई मस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलक झपकते मौत में तब्दील हो गई मस्ती
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
नाका क्षेत्र के न्यू गणेशगंज के एक युवक की रविवार दोपहर चंबल नदी में डूबने से मौत हो गई। उसने दो हफ्ते पहले कोटा के एडियू वेव कोचिंग में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
साप्ताहिक अवकाश पर दो दोस्तों के साथ चंबल गार्डन में घूमने गया था। कोटा के किशोरपुरा थाने की पुलिस के मुताबिक, एडियू वेव आईआईटी कोचिंग का छात्र शुभम द्विवेदी रविवार दोपहर अपने दोस्त ऋषि व शुभम कुमार के साथ चंबल गार्डन में घूमने गया था।
विज्ञापन
वहां शुभम द्विवेदी चंबल नदी में नहाने के इरादे से सीढ़ियां उतरने लगा। दोनों दोस्त अपने मोबाइल से गार्डन के दृश्यों की फोटो खींच रहे थे।
इस बीच शुभम द्विवेदी रहस्यमय हालात में चंबल में डूब गया। डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद शव ढूंढ निकाला।
पुलिस ने कोचिंग प्रबंधन के माध्यम से शुभम के परिवार के बारे में जानकारी की और नाका क्षेत्र के न्यू गणेशगंज निवासी उसके पिता अजय द्विवेदी को फोन करके हादसे के बारे में बताया।
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनते ही अजय द्विवेदी के घर में हाहाकार मच गया। रिश्तेदारों ने किसी तरह उनकी पत्नी ममता को संभाला। रोडवेज में परिचालक अजय द्विवेदी अपने दूसरे बेटे आदित्य व परिवार के अन्य लोगों के साथ कोटा के लिए रवाना हो गए।
परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि शुभम इंजीनियर बनना चाहता था। इसके चलते पिता ने तमाम प्रयास करके दो हफ्ते पहले कोटा के एडियू वेव आईआईटी कोचिंग में उसका दाखिला कराया और फलमंडी जवाहर नगर में उसके ठहरने की व्यवस्था कराई थी।