फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Son of retired PCS arrested for physical abuse by making obscene video of maid

लखनऊ : नौकरानी का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण के आरोप में रिटायर्ड पीसीएस का बेटा गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 01:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Nov 2021 01:17 PM IST
सार

वैवाहिक वेबसाइट पर अपलोड महिला बैंककर्मी की डीटेल देखकर एक्साइज अधिकारी की प्रोफाइल वाले व्यक्ति ने मैसेज भेजा। युवती को एक्साइज अधिकारी के बात करने का तरीका तरीका पसंद नही आया। इसके बाद आरोपी ने अंजान नंबरों से कॉल व गंदे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: Son of retired PCS arrested for physical abuse by making obscene video of maid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गौतमपल्ली पुलिस ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी के बेटे को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक निरालानगर ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी एमके सक्सेना के बेटे सुमित पर नौकरानी ने आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। यही नहीं उसने नौकरानी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और शादी का दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस बीच उसने मारपीट भी की। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर परिवारीजनों को वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार रात मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार
उधर, गाजीपुर पुलिस ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा को पड़ोस में रहने वाले वकील विश्वदीप पांडेय ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर छात्रा ने दूरी बनाई तो जबरदस्ती करने लगा। छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी विश्वदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल में एक और गिरफ्तार
पीजीआई पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अवधेश सिंह वृंदावन सेक्टर-6 का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मामले में पहले पकड़े गए दो आरोपियों ने पूछताछ में अवधेश का नाम बताया था। पुलिस ने उसे सेक्टर-5 के मोड़ के पास से दबोचा है। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक, महिला व उसके साथियों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कई सूचनाएं मिल रही थीं। मंगलवार को एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर केस दर्ज कर देर शाम दो आरोपियों दरोगा खेड़ा के कौशल किशोर व बुद्घेश्वर निवासी सुनील रावत को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी गिरोह के अवधेश सिंह को शुक्रवार को दबोचा गया। अब गिरोह की सरगना महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बैंककर्मी को भेजे गंदे सेज, मुकदमा
वैवाहिक वेबसाइट पर अपलोड महिला बैंककर्मी की डीटेल देखकर एक्साइज अधिकारी की प्रोफाइल वाले व्यक्ति ने मैसेज भेजा। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत हुई तो युवती को एक्साइज अधिकारी के बात करने का तरीका तरीका पसंद नही आया। इस पर उसने कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लगातार अंजान नंबरों से कॉल व गंदे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। यही नहीं युवती की फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट भी की। इस पर पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केके तिवारी के मुताबिक योगेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed