फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow gangrape victim identified

लखनऊ: दरिंदों ने बुलाकर किया था गैंगरेप!

Fri, 18 Jul 2014 05:33 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
lucknow gangrape victim identified

एडीजी सुतापा सान्याल ने मोहनलालगंज में बुधवार देर रात हुए गैंगरेप और मर्डर केस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कम से कम दो लोग थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारे सामने तस्वीर बेहद धुंधली है इसलिए अभी कुछ साफ-साफ नहीं बताया जा सकता। हालांकि, सान्याल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि मृतका के शरीर पर 12 चोट के निशान पाए गए। उन्होंने गैंगरेप की पुष्टि भी की और बताया कि पुलिस की चार टीमें मामले की छानबीन में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुछ लोगों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

गोरखपुर की थी रहने वाली

lucknow gangrape victim identified

मोहनलालगंज में हुई भयावह गैंगरेप की घटना में पीड़िता की पहचान हो गई है। वह प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्‍थान पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।

पीजीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले मृतका के पति का यहीं किडनी ट्रांस्‍प्लांट हुआ था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद दो बच्चों की मां को डायरेक्टर ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी दे दी थी।

मिल रही जानकारी को सही मानें तो मूलतः गोरखपुर की रहने वाली युवती को रात में कॉलकर कुछ लोगों ने बुलाया था। उसके बाद उसे कुछ कारसवार लोगों ने सूनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया।

लखनऊ पुलिस से छिन गई जांच

lucknow gangrape victim identified

इस भयावह वारदात की जांच के लिए आनन-फानन में एएसपी क्राइम दिनेश सिंह, सर्विलांस टीम के अलावा आईपीएस धुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई थीं, उस शुक्रवार सुबह जांच से हटा दिया गया।

ताजा सूचना के मुताबिक, घटना की जांच की जिम्मेदारी एडीजी सुतापा सान्याल को दी गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने भी मोहनलालगंज स्थित घटनास्‍थल का दौरा किया और डीजीपी भी मौका मुआयना करने पहुंचेंगे।

बताते चलें कि इस वारदात में दो पुलिसकर्मियों को गुरुवार को ही सस्पेंड कर दिया गया। एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि लापरवाही के चलते मोहनलालगंज इंस्पेक्टर कमरुद्दीन खान और एसआई मुन्नी लाल को सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन

छह डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

lucknow gangrape victim identified

एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात ही छह डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में युवती के शरीर पर 12 चोटें पाई गईं। इनमें तीन सिर पर, जबकि बाकी चेहरे, गले व हाथ-पैरों पर।

एसएसपी ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। शिनाख्त के लिए मृतका का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। गुमशुदा युवतियों के परिवारीजनों व आसपास के जनपदों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा था, जिसके चलते शुक्रवार सुबह गोरखपुर में मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई।

मृतका के मां-बाप गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

रेप और मर्डर के पीछे कोई हेट स्टोरी

lucknow gangrape victim identified

युवती के साथ हैवानियत की हदें पार करने के पीछे कोई हेट स्टोरी हो सकती है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि युवती को सुनसान विद्यालय परिसर में लाने और उसके साथ वहशियाना हरकत करने से लग रहा है कि वारदात के पीछे प्रेम संबंध वजह हो सकती है।

आशंका है कि युवती ने पति की मौत के बाद किसी दूसरे का हाथ थाम लिया हो। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती की इस हरकत से किसी तीसरे शख्स को उससे नफरत हो गई हो और सबक सिखाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया हो।

वारदात के बाद का घटनाक्रम

lucknow gangrape victim identified

7.00-स्कूल खोलने पहुंचे शिक्षा मित्र ने देखा शव
7.30-मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची
10.00-शव सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा
11.20-फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड पहुंचा
03.40-डीआईजी, एसएसपी, एएसपी ग्रामीण आए
07.00-छह डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया
08.00-इंस्पेक्टर व दरोगा सस्पेंड किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed