फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in front of police station

थाने के सामने तमंचे पर डिस्को नहीं, हुई 2 लाख की लूट

Sat, 29 Mar 2014 09:55 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
loot in front of police station

राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने गाजीपुर थाने के सामने एचएएल कर्मी जगदीश प्रसाद (42) को तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


वारदात के बाद लुटेरे निशातगंज की ओर फरार हो गए। जिस वक्त घटना हुई जगदीश प्रसाद एचएएल की पीएनबी शाखा से रुपये निकाल कर लौट रहे थे।

आनन-फानन सीओ व एसओ गाजीपुर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही तो एचएएल में पेंट शॉप के चीफ सुपरवाइजर के बैंक रुपए निकाले जाने की बात कुछ चुनिंदा लोगों को मालूम थी। इनमें बैंक छोड़ने गया एक साथी भी शामिल है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तेलीबाग अंबेडकरनगर निवासी जगदीश प्रसाद (42) के मझले बेटे सुशील की 26 अप्रैल को शादी है। शादी की खरीददारी के लिए वे बैंक से रुपये निकालने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बजे वे अपने दफ्तर के दोस्त सलीम के साथ उनकी बाइक से बैंक के लिए निकले थे। बैग में रुपये रख जगदीश बैंक से दो बजे फैजाबाद रोड से रांग साइड से अपने दफ्तर जा रहे थे।

तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे आए और गाजीपुर थाने के ठीक सामने जगदीश के सीने पर तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया।

वारदात के बाद लूटेरे निशातगंज की ओर फरार हो गए और पुलिस इसकी भनक तक नहीं लगी। जगदीश ने लूट की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंचे सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय, एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही और तमाम पुलिस अफसर ने मौका मुआयना किया। जगदीश से बताया कि रुपये निकालने के बारे में उन्होंने पत्नी, दफ्तर के कुछ कर्मचारी समेत बैंक छोड़ने आए सलीम को बताया था।


पुलिस की मानें तो लूट में बदमाशों ने बैंक से रेकी की या फिर किसी अपने के सटीक मुखबिरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। छानबीन के लिए पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने जगदीश, सलीम व दफ्तर में काम करने वालों समेत करीब 30 लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है।

पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि वारदात से पूर्व या फिर बाद में किसकी घटना स्थल पर मिले लोकेशन के सेलफोन पर बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed