{"_id":"6b00b74a55811de49704b2d6","slug":"youth-from-uttarakhand-dies-after-being-struck-by-a-tire-rohtak-news-c-17-roh1019-956966-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टायर की चपेट में आने से उत्तराखंड के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टायर की चपेट में आने से उत्तराखंड के युवक की मौत
विज्ञापन
50-रोशन। फाइल फोटो
- फोटो : samvad
रोहतक। रोहतक बस अड्डे के पास चलती बस से उतरते समय एक युवक पिछले टायरों की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चंपावत जिले के गांव रैघांव निवासी रोशन सिंह अधिकारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा भगवान सिंह की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
भगवान सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे रोशन के साथ काम की तलाश में वीरवार को टनकपुर से उत्तराखंड रोडवेज की बस में सवार होकर करनाल जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बस रोहतक बस अड्डे पर पहुंची। दोनों सो रहे थे। बस अड्डे से निकलने के बाद उनकी नींद खुली तो उन्होंने चालक को रोहतक में उतरने के लिए कहा। चालक ने बस थोड़ी आगे रोक दी। भगवान सिंह नीचे उतर गए जबकि रोशन उतर ही रहे थे कि चालक ने अचानक बस तेज गति से चला दी। इससे रोशन नीचे गिरकर पिछले टायरों की चपेट में आ गए
घायल रोशन को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवाया है। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवाया है।
उधम सिंह, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट