{"_id":"621b40b44369b32b4e253593","slug":"loot-in-army-man-s-home-in-telibagh-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी के घर में पड़ी डकैती : पत्नी व बच्चों को बेहोश कर 11 लाख का माल उड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सैन्यकर्मी के घर में पड़ी डकैती : पत्नी व बच्चों को बेहोश कर 11 लाख का माल उड़ा ले गए बदमाश
Sun, 27 Feb 2022 02:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:45 PM IST
सार
पीजीआई थाना क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी के घर बदमाशों ने उसकी पत्नी व बच्चों को बेहोश कर 11 लाख रुपये की चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिक नगर तेलीबाग में शनिवार देर रात एक सैन्य कर्मी के घर में गेट फांदकर घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बच्चों को स्प्रे डालकर बेहोश करके लूटपाट की। पीड़ित परिवार ने करीब 11 लाख रुपए के गहने, नकदी व अन्य सामान लूटे जाने की बात कही है। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग इलाके के सैनिक नगर की गली नंबर 12 निवासी अरविंद तिवारी सेना नायक है। इन दिनों उनकी तैनाती पंजाब के भटिंडा में है। यहां उनकी पत्नी अनीता तिवारी 10 वर्षीय जुड़वा बच्चे अंशु और तान्या के साथ रहती हैं। जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर अनीता की देवरानी व उनके बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन
अनीता के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:00 बजे गेट फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें और बच्चों को दबोच लिया फिर तीनों के चेहरे पर कोई स्प्रे किया। इससे अनीता और दोनों बच्चे बेहोश हो गए तो बदमाश घर में लूटपाट करके भाग गए। कुछ घंटों बात बच्चों को होश आया तो मां के हाथ पैर बंधे देख वह घबरा गए तुरंत पिता को वीडियो कॉल की। उस वक्त अरविंद ट्रेन से लखनऊ ही आ रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर पत्नी को बंधा देख वह घबरा गए और बच्चों से उन्हें किसी भी तरह खोलने को कहा। इसके साथ ही कुछ परिचितों को फोन करके जानकारी दी। सूचना पर पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और अनीता व बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली।
अनीता ने बताया कि उन्हें इतना ही याद है कि अचानक कमरे में घुसे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और स्प्रे करने के बाद बांध दिया। अनीता ने पुलिस को घर में डकैती की तहरीर दी है। इसमें करीब 11 लाख रुपए कीमत के गहने, 20 हजार की नकदी व अन्य सामान लूटे जाने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने मामला चोरी का बताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।