{"_id":"5b8a193ca5fe23a60e11728fc05289ce","slug":"life-lost-in-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल कॉक उतराने में गिरी दीवार,छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटल कॉक उतराने में गिरी दीवार,छात्र की मौत
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल के रायपुर गांव में सोमवार सुबह दीवार गिरने से छात्र मलबे में दब गया। बैडमिंटन खेलते समय पास के मकान की छत पर गई शेटल कॉक को उतारने के लिए छात्र दीवार पर चढ़ा था।
विज्ञापन
शोर सुनकर जुटे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार पक्की दीवार पास से गुजरी नाली के चलते सीलन से कमजोर हो चुकी थी।
विज्ञापन
रायपुर गांव निवासी प्रेम शुक्ला का बेटा सर्वेश उर्फ अन्नू उर्फ ओमवीर शुक्ला (22) कस्बा स्थित आदर्श सत्येंद्र सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओमवीर सुबह नौ बजे घर के बाहर दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इस दौरान शटल कॉक पास स्थित रघुवीर के मकान की छत पर चली गई।
सर्वेश दीवार के छज्जे के सहारे छत पर चढ़कर उसे उठाने गया था। उतरते समय पक्की दीवार गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर उसे निकाला और पास के अस्पताल ले गए।
सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे, लेकिन सर्वेश की मौत हो चुकी थी। परिवार के अनुसार पक्की दीवार के पास से नाली गुजरी है। सीलन के चलते कमजोर हो चुकी दीवार जोर पड़ते ही गिर गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी जानकारी के बाद लौट गई। इसके बाद पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।