फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyer killed in accident

नो-एंट्री में दौड़ी डीसीएम, वकील समेत दो ने गंवाई जान

Mon, 03 Mar 2014 09:04 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyer killed in accident

ठाकुरगंज क्षेत्र में नो-एंट्री में रविवार सुबह दौड़े जा रहे केमिकल से लदे डीसीएम ने एक वकील समेत दो को रौंद दिया।

विज्ञापन


वकील ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया,जबकि मौके पर मारे गए साइकिल सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद डीसीएम एक क्लीनिक की दीवार से जा टकराया। उतरकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंपा और नो-एंट्री में भारी वाहनों के आवागमन के विरोध में प्रदर्शन किया।

हरदोई के सुभाषनगर निवासी वकील बृजेश कुमार सिंह सुबह 9:45 बजे भतीजे आकाश के साथ बालागंज चौराहे से पैदल ठाकुरगंज की तरफ जा रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने चाचा-भतीजे को टक्कर मारी।
विज्ञापन


आकाश उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा,जबकि बृजेश को कुचलते हुए डीसीएम ने सामने जा रहे एक साइकिल सवार को रौंद दिया।

इसके बाद बालागंज पुलिस चौकी के सामने स्थित एक क्लीनिक की दीवार से जा टकराया। हादसा होता देख आसपास आसपास मौजूद लोग दौड़े।

भागने की कोशिश कर रहे चालक नदीम को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया।

गंभीर रूप से घायल बृजेश को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इसके बाद आईकॉन हास्पिटल भेजा गया,रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मौके पर मारे गए साइकिल सवार अधेड़ की पहचान नहीं हुई है। सब्जी की टोकरी व सब्जी से भरे थैले होने के चलते अधेड़ को सब्जी विक्रेता माना जा रहा है।

शिनाख्त के लिए दुबग्गा मंडी के आढ़तियों व ठाकुरगंज सब्जी मंडी के दुकानदारों से संपर्क किया जा रहा है।

हादसे से आक्रोशित भीड़ ने बालागंज में हरदोई रोड पर प्रदर्शन किया और नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोष जताया। पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई व भारी वाहनों पर सख्ती का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कप्तान का आदेश दरकिनार
एसएसपी प्रवीण कुमार ने शहर में जाम व हादसे रोकने के लिए 28 फरवरी से नो-एंट्री पर सख्ती के आदेश दिए थे। पॉलीटेक्निक चौराहे पर विशेष जोर देने के साथ पूरे शहर में नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने को कहा था।


इस आदेश की अनदेखा करने वाले थानेदारों व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

इसके बावजूद शहर में नो-एंट्री के समय भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है। चौराहों पर खड़े सिपाही मुट्ठी गर्म होने पर भारी वाहनों को शहर के भीड़ वाले रास्तों में भी घुसने की इजाजत दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed