फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law student fb id hacked

लड़की की फेसबुक आईडी हैक की और डाली अश्लील फोटो

Tue, 28 Apr 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
law student fb id hacked

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली इलाहाबाद विश्वविद्यालय की विधि छात्रा की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। फेसबुक पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट किए जाने लगे तो खबर छात्रा के पास पहुंची।

विज्ञापन


उसने जानकारी घरवालों को दी और रविवार को पुलिस के पास पहुंच गई। कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहती है और विवि में विधि की पढ़ाई कर रही है। उसने फेसबुक आईडी बनाई थी लेकिन उसे दो वर्ष से आपरेट नहीं किया था।

विज्ञापन

कई द‌िनों से चल रहा थे ये काम

law student fb id hacked

कुछ दिन पूर्व उसे एक दोस्त ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट हैं। उसने चेक किया तो कई दिन से यह काम चल रहा था।

फेसबुक पर आखिरी बार 16 अप्रैल को कमेंट पोस्ट किया गया था। छात्रा ने अपनी मां को फोन पर मामले की जानकारी दी। वह इलाहाबाद पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा के परिजनों ने आशंका जताई है कि फेसबुक आईडी को किसी सहेली ने ही हैक किया है। एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जल्द ही साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed