फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last Hope Court

एसओ के खिलाफ कोर्ट जाएगी महिला कांस्टेबल

Wed, 15 Jan 2014 10:14 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
Last Hope Court

जांच में विभूतिखंड एसओ को क्लीन चिट मिलने की चर्चाओं ने अन्याय के खिलाफ लड़ रही महिला कांस्टेबल का मनोबल गिरा दिया है।

विज्ञापन


महकमे के ही अफसरों से नाउम्मीद कांस्टेबल ने अब आला अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाने का फैसला किया है।

साथ ही न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए जरूरत पड़ने पर कोर्ट में गुहार लगाने की भी बात कही है। सच्चाई सामने लाने के लिए एसओ का नारको टेस्ट कराने के लिए भी प्रार्थनापत्र देने को कहा है।

विभूतिखंड एसओ पंकज कुमार सिंह पर अश्लील फोटो दिखाने का आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल के मामले में अफसरों ने सबको धोखे में रखा।

पीड़ित का कहना है कि फेसबुक पर पीड़ा बताने के अलावा एसएसपी और डीआईजी को थाना में उसके साथ हुई घटनाओं के एसएमएस भेजने के बाद इंसाफ की उम्मीद कर रही थी,लेकिन अफसरों ने गंभीरता से लिया ही नहीं।
विज्ञापन

 
पूरे मामले में अफसर पहले से ही एसओ के पक्ष में थे। अगर वाकई निष्पक्ष जांच कराना चाहते तो सबसे पहले एसओ को थाना से हटाकर दूसरी जगह भेज देना चाहिए था।

कांस्टेबल ने सवाल उठाया कि थाना का स्टाफ अपने एसओ के खिलाफ बयान कैसे दे सकता है?कहा कि उसका मनोबल भले ही गिर गया हो लेकिन हिम्मत नहीं हारेगी।

बुधवार को आला अफसरों से मिलकर पीड़ा बताएगी। उधर,सीओ कैंट बबिता सिंह की जांच रिपोर्ट से मंगलवार को भी पर्दा नहीं उठ सका।

बारावफात के जुलूस में व्यस्तता के चलते एसएसपी जांच रिपोर्ट नहीं देख सके। हालांकि,जांच में कांस्टेबल के आरोपों को शामिल न करने की बात सोमवार रात ही स्पष्ट हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed