फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murdered by a friend who pushed him off a hill.

Faridabad News: दोस्त ने ही पहाड़ी से धक्का देकर की हत्या

Wed, 07 Oct 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Murdered by a friend who pushed him off a hill.
20 घंटे तक झील में डूबने की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
विज्ञापन

आरोपी के कबूलनामे के बाद 75 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ पत्थर से कुचला हुआ शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में नए मोबाइल से फोटो खींचने की जिद और धक्का-मुक्की में फोन टूटने पर युवक ने अपने ही दोस्त की 75 फीट ऊंची चट्टान से धक्का देकर हत्या कर दी। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपी 20 घंटे तक पुलिस और गोताखोरों को गुमराह कर झील में तलाशी करवाता रहा।
पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय राजकुमार मजदूरी करता था। हाल ही में राजकुमार एक नया मोबाइल खरीद कर लाया था। रविवार को पड़ोसी दोस्त मुफीद (18) के साथ घुमने के लिए सिरोही झील स्थित सेल्फी पॉइंट पर गया था। वहां मुफीद राजकुमार के नए फोन से फोटो लेने की जिद करने लगा। राजकुमार ने जब अपना फोन देने से मना किया तो दोनों के बीच खींचतान हो गई, जिसमें फोन नीचे गिरकर टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गया। गुस्से में आकर मुफीद ने राजकुमार को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही राजकुमार करीब 75 फीट नीचे चट्टानों और पत्थरों पर जा गिरा। गिरने के दौरान चट्टानों से टकराने से उसका चेहरा बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी डरकर वहां से भाग निकला और शव को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


20 घंटे तक गुमराह करता रहा आरोपी
शाम को अकेले घर लौटे मुफीद से जब परिजनों ने राजकुमार के बारे में पूछा तो उसने झूठी कहानी गढ़ी कि सेल्फी लेते वक्त राजकुमार का पैर फिसल गया और वह झील में डूब गया। पुलिस ने भी उसके बयान के आधार पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सोमवार पूरे दिन झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोपी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस और परिजनों को उस पर शक हुआ। धौज थाना पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर झील से कुछ दूरी पर खाई से राजकुमार का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के शवगृह पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता गोरेलाल ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी मुफीद और उसके पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह साइबर कैफे में हेल्पर का काम करता है। फिलहाल जांच में आरोपी के पिता की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मृतक और आरोपी दोनों गांव सिरोही, थाना धौज के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed