{"_id":"5cfc1b24bdec2207382fc176","slug":"lady-teacher-catch-robber-who-ran-away-with-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को शिक्षिका ने दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को शिक्षिका ने दौड़ाकर पकड़ा
Sun, 09 Jun 2019 02:01 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
आशियाना थानाक्षेत्र के रश्मि खंड में शुक्रवार को शिक्षिका रीता राय ने बहादुरी का परिचय देते हुए मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े और लुटेरे की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम अंबेडकरनगर निवासी शैलेश बताया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रीता राय चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। उनके पति मथुरा राय रश्मिखंड में रहते हैं।
रीता के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों में वह लखनऊ आई हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ काम से निकली थीं और मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रही थीं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे एल्डिको गेट नंबर चार के पास एक लुटेरा पीछे से उनका मोबाइल लूटकर भागने लगा।
विज्ञापन
रीता ने हिम्मत दिखायी और लुटेरे का पीछा करते हुए शोर मचा दिया। इस पर लोगों ने भी लुटेरों को दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर जाकर रीता ने लोगों की मदद से लुटेरे को धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने लुटेरे की धुनाई की और आशियाना पुलिस के हवाले कर दिया।