फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady doctor put serious allegations on HOD in KGMU.

केजीएमयू: महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बीते एक महीने में छेड़खानी के कई मामले सामने आए

Sun, 11 Jul 2021 10:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jul 2021 10:29 AM IST
सार

केजीएमयू में पिछले एक महीने में महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई मामले आ चुके हैं। इस बार एसोसिएट शिक्षिका ने विभागाध्यक्ष पर आरोप लगाया है। शिकायत में महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर उनके साथ अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज तथा कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
lady doctor put serious allegations on HOD in KGMU.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि में महिला डॉक्टर ने एक बड़े विभाग के विभागाध्यक्ष पर गाली-गलौज, अभद्रता तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत महिला आयोग से भी की है। शिकायत के बाद विवि प्रशासन में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


आननफानन मामला केजीएमयू की विशाखा कमेटी के पास भेज दिया गया है। मामला विवि के बड़े विभागाध्यक्ष तथा एसोसिएट से जुड़ा होने की वजह से कोई भी इस पर सीधे टिप्प्णी से बच रहा है। यहां तक कि आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर तथा विभागाध्यक्ष भी जांच जारी होने की बात कहते हुए चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू में पिछले एक महीने में महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई मामले आ चुके हैं। इस बार एसोसिएट शिक्षिका ने विभागाध्यक्ष पर आरोप लगाया है। शिकायत में महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर उनके साथ अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज तथा कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ने उससे कहा है कि अगले कई साल तक वे विभागाध्यक्ष रहने वाले हैं। इसलिए वे उसका कॅरिअर बर्बाद करने की स्थिति में हैं। शिकायत के बाद विवि प्रशासन ने विशाखा कमेटी को मामला भेज दिया है तो वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के गुट दोनों पक्षों से बात करके सुलह कराने की कोशिश भी कर रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर ने इससे मना कर दिया है तथा विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अड़ गई हैं।

कुलपति ने दी थी महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत

केजीएमयू कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने सभी शिक्षकों के साथ हुई बैठक में विशेष रूप से कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी थी। माना जा रहा था कि पिछले एक महीने में महिलाओं के साथ अभद्रता संबंधी आरोप के बाद ऐसा किया गया है। इस निर्देश के एक सप्ताह बाद ही महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले पर केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि फिलहाल मामला जानकारी में है, लेकिन अगर महिला डॉक्टर ने कोई आरोप लगाया है तो फिर उसकी जांच की जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाया जाएगा तो कार्रवाई जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed