फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady doctor commits suicide over dowry

9 माह पहले हुई थी शादी, दहेज की खातिर गई जान

Sun, 08 Sep 2013 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
lady doctor commits suicide over dowry

जानकीपुरम क्षेत्र में शनिवार रात संदिग्ध हालात में महिला

विज्ञापन
डॉक्टर का शव फंदे से लटकता मिला।

घरवाले यह देख उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।


इटावा निवासी राम नरेश की पुत्री डॉ. गौरव सागर (27) का नौ माह पहले जानकीपुरम विस्तार सेक्टर सी निवासी बिहारी लाल के पुत्र डॉ. स्वयं प्रकाश से विवाह हुआ था। पति डॉ. स्वयं प्रकाश हरदोई के संडीला सीएचसी में तैनात हैं।

जबकि पत्नी डॉ. गौरव सागर ने साठ फिटा रोड पर क्लीनिक खोल रखी थी। सूत्रों ने बताया कि बीती रात पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति सुबह हरदोई चला गया था।

शनिवार दोपहर डॉ. गौरव कमरे में चली गई। देर शाम तक बहू के न उठने पर ससुर बिहारी लाल ने आवाज लगाई। आहट न मिलने पर देखा तो उसका शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed