{"_id":"86e473f1eb9d0b7f990da3b8e1337665","slug":"lady-advocate-beated-for-not-giving-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत नहीं दी तो पिटाई की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत नहीं दी तो पिटाई की
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद वकील भी यूपी में अपने लिए आवाज नहीं उठा सकते। ऐसे में आम लोगों की बात ही दूसरी है। शनिवार को आसाम रोड कल्पीपारा निवासी फातिमा के साथ ऐसा ही एक वाकया हुआ।
विज्ञापन
फातिमा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह दिल्ली से कुछ सामान मिनी ट्रक पर लादकर बहराइच लौट रही थीं। तिकोनीबाग चौराहे पर सिपाही और होमगार्ड ने ट्रक को आगे नो इंट्री होने की बात कहकर जाने के लिए पैसा मांगा।
विज्ञापन
ट्रक में सवार महिला वकील और पति ने विरोध किया तो चौकी से कुछ सिपाही और होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। वह सभी अधिवक्ता और पति को चौकी में ले गए।
यहां अभद्रता कर हाथापाई की। वकील के पति और चालक के विरोध करने पर पीटा। वकील ने चौंकी इंचार्ज को नामजद करते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी है।