{"_id":"5c4058d6bdec22739a5be252","slug":"laborer-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे मजदूर को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे मजदूर को रौंदा, मौत
Thu, 17 Jan 2019 03:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरतगंज के बैकुंठ धाम रोड पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक मजदूर की जान ले ली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बस को 1090 चौराहे के पास रुकवा लिया। मौके से चालक भाग निकला, जबकि परिचालक को पुलिस ने दबोच लिया।
मृतक की पहचान नगराम के ज्ञानेश्वर (22) के रूप में हुई। वह लखनऊ में मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, उसके हाथ में एक बोरी भी थी। पुलिस ने बस चालक गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उसकी तलाश की जा रही है। जबकि परिचालक रविंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद बैकुंठ धाम रोड पर आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने वापस कराया किराया
यूपी पुलिस
पीआरवी 490 व 466 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने परिचालक को हिरासत में लेकर गोंडा जा रही सवारियों का किराया उससे वापस करवाया। बस में बैठे कुछ बुजुर्गों को पुलिसवालों ने गोंडा जा रही दूसरी बस को रुकवाकर बैठा दिया।