फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   killers kill a farmer and want to buried him.

बेरहमी से मारने के बाद गाड़ने लगे और कोई आ गया!

Mon, 12 Jan 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Jan 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
killers kill a farmer and want to buried him.

इटौंजा में रविवार को एक किसान का कत्ल कर शव आम के बाग में फेंक दिया गया। हत्यारों ने साड़ी के टुकड़े से हाथ बांधने के बाद गला कसा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को जमीन खोदे जाने के निशान मिले हैं। शव के पास ही फावड़ा, कुल्हाड़ी और गमछा भी पड़ा मिला है।

विज्ञापन


आशंका है कि कातिलों ने शव को गाड़ने की भी कोशिश की होगी। हालांकि, शायद किसी के आने से भाग निकले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसओ इटौंजा के मुताबिक, गांव हेमी में अल्दमपुर रोड पर अयोध्या प्रसाद के आम के बाग में लकड़ी बीनते समय ग्रामीण ने शव देख शोर मचाया। खबर फैलते ही सनसन मच गई और दर्जनों लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त गांव विशंभरखेड़ा निवासी अशोक कुमार गौतम (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोनों हाथ नारंगी रंग की साड़ी के टुकडे़ से बंधे पाए गए और गला भी इसी साड़ी के टुकडे़ से कसा था। पास ही एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदने के निशान और एक कुल्हाड़ी, फावड़ा व गमछा भी बरामद हुआ।

करीबियों पर टिकी शक की सुई

killers kill a farmer and want to buried him.

पत्नी फूलमती ने बताया कि शनिवार रात अशोक घर में ही सोया था। हालांकि रविवार सुबह सोकर उठने पर नहीं दिखा। साइकिल भी न होने के चलते समझा कहीं गया होगा। हालांकि उसका मोबाइल भी घर पर ही था। काफी देर न लौटने पर तलाश कर रही थी कि बाग में शव मिलने का पता चला। फूलमती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

फूलमती ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से बरामद फावड़ा, कुल्हाड़ी, गमछा और साड़ी के टुकडे़ उसके घर के ही हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक करीबी लोगों पर बढ़ गया है। अवैध संबंधों या फिर जमीन विवाद में हत्या को कारण माना जा रहा है।

अशोक की शादी बीकेटी के गांव भौली में हुई थी, लेकिन 15 साल पहले पत्नी की मौत हो गई। इसके कुछ दिनों बाद अशोक साले की पत्नी फूलमती को साथ ले आया था। फूलमती के तीन बेटियां हैं। छानबीन में जुटी पुलिस ने अशोक के साथ ही फूलमती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

अशोक के परिवार की बीकेटी-कुम्हरावां रोड पर स्थित दरियापुर चौराहे पर कीमती जमीन है। अशोक ने कुछ दिनों पहले इस जमीन का सौदा भी तय किया था। पहले भी परिवार के लोग और खुद अशोक कुछ जमीन बेच चुका है। इसे लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed