{"_id":"5c7b7050bdec2273863330b4","slug":"jewellery-showroom-owner-who-was-get-shot-by-criminals-is-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शोरूम में डकैती व हत्या: मालिक राजीव की हालत नाजुक, सीने में लगी थीं दो गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शोरूम में डकैती व हत्या: मालिक राजीव की हालत नाजुक, सीने में लगी थीं दो गोलियां
Sun, 03 Mar 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:42 AM IST
घायल शोरूम मालिक राजीव कुमार गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में शनिवार रात आलमबाग के आरके ज्वैलर्स के शोरूम में दो लोगों की हत्या व लूट की वारदात में दो गोलियां लगने से घायल हुए शोरूम के मालिक राजीव कुमार गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोलियां बरसाते हुए शोरूम में घुसे बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम दिया।
लूटपाट कर रहे बदमाशों को पास में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम देशराज ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी गोलियों से भून दिया था।
वारदात से भड़के व्यापारियों व सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने वारदात के विरोध में रविवार को बंद का एलान किया है।