फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Insurance manager was killed brutally

इंश्योरेंस मैनेजर को उसी के क्लाइंट ने मारी गोली

Wed, 25 Sep 2013 02:39 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 02:39 AM IST
विज्ञापन
Insurance manager was killed brutally

अलीगंज के पुरनिया चौराहा पर मंगलवार दोपहर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एजेंसी डवलपमेंट मैनेजर को उसके ही क्लाइंट ने ऑफिस के बाहर गोली मार दी।

विज्ञापन


आरोपी कंपनी की महिला कर्मचारी को फोन पर परेशान करता था। इसके लेकर मैनेजर का उससे झगड़ा हुआ था। दोपहर के समय आरोपी ऑफिस मैनेजर को धमकाने आया था।

कहासुनी के बाद उसने लाइसेंसी असलहे से गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीने पर गोली लगने के बाद भी मैनेजर हमलावर से भिड़ गया और असलहा छीनकर उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गर्दन में गोली लगने के बावजूद हमलावर असलहा छीनकर भाग निकला। उधर, ट्रॉमा सेंटर में मैनेजर ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की बाइक बरामद करने के साथ ही उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात दोपहर साढ़े तीन बजे हुई। पुरनिया चौराहा के पास ऐश्वर्य प्लाजा-1 के तीसरे फ्लोर पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है।

इंदिरानगर निवासी अजय ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ऑफिस ज्वाइन किया था। जानकारी के अनुसार अजय सारस्वत (35) मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था।

आरोप है कि गिरधर गोपाल दीक्षित नामक क्लाइंट कंपनी में बतौर एडवाइजर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को फोन पर परेशान कर रहा था।

इसे लेकर अजय मंगलवार सुबह गिरधर को समझाने रामराम बैंक चौराहा स्थित उसके घर गया था। जहां कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हो गया।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों की फोन पर एक बार फिर से कहासुनी हुई। फोन पर बात करते हुए अजय ऑफिस से बाहर आ गया। महिला कर्मचारी भी समझाने की नीयत से पीछे-पीछे आ गई।

नीचे गिरधर पहले से मौजूद था। सामना होते ही अजय और गिरधर में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर गिरधर ने असलहा निकालकर अजय को गोली मार दी।

दिनदहाड़े बीच सड़क पर फायर होने से भगदड़ मच गई। पास के ही एक दुकानदार ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल हमलावर से भिड़ गया और असलहा छीनकर उस पर भी फायर कर दिया।

गोली हमलावर की गर्दन में लगी। इस बीच अजय के गिरते ही हमलावर ने असलहा उठाया और बाइक से भाग निकला। खून से लथपथ अजय को साथी ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन, सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय, सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव, अलीगंज एसओ तौफीक अहमद और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।


अजय की पत्नी पूनम ने गिरधर से रंजिश होने की जानकारी देते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरधर की तलाश में पहुंची पुलिस ने रामराम बैंक चौराहे के पास से लावारिस हालत में उसकी बाइक बरामद कर ली है।

हालांकि, गिरधर का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं, देर रात तक अजय के साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ चल रही थी।

अजय की हत्या के पीछे पुलिस प्रेम त्रिकोण को वजह मानते हुए छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय के महिला कर्मचारी से प्रेम संबंध थे।

ऑफिस के लोगों से पूछताछ में भी इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, ऑफिस आते-जाते गिरधर की भी अक्सर महिला कर्मचारी से बातचीत होती थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक तरफ प्यार के चलते गिरधर उसे अक्सर फोन करने लगा। परेशान होकर महिला कर्मचारी ने अजय से शिकायत की थी। इस पर अजय कई बार गिरधर को चेतावनी दे चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed