{"_id":"72ac314ff28029d79d4efa43082732f7","slug":"inspector-beaten-by-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चौराहे पिट रही थी खाकी, बचाने आई क्यूआरटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच चौराहे पिट रही थी खाकी, बचाने आई क्यूआरटी
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज में नोकिया के डीलर की कार एक दरोगा की बाइक से टकरा गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
मालिक से झगड़ा होते देख कर्मचारियों ने दरोगा को घेर लिया और पीटते हुए ऑफिस में घसीट ले गए। सूचना पर पहुंची क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने दरोगा को छुड़ाने के साथ ही डीलर को गिरफ्तार कर लिया।
थोड़ी देर बाद चार कर्मचारियों को भी हिरासत में ले लिया गया। धरपकड़ शुरू होते ही डीलर के समर्थक हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए।
इस बीच वकीलों का एक जत्था डीलर की पत्नी के साथ एसएसपी से मिला। डीलर की रिहाई और दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग की। हालांकि, एसएसपी ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एसएसपी ऑफिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात एसआई निर्भय सिंह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।
पार्क रोड पर नोकिया केयर के ऑफिस से अचानक निकली लग्जरी कार से उसकी बाइक टकरा गई। इस पर कार चला रहा नोकिया का डीलर प्रतीक सिंह झगड़ने लगा।
तीखी झड़प के बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। कार में सवार प्रतीक की पत्नी कुसुम के शोर मचाने पर नोकिया केयर के ऑफिस से आठ-दस कर्मचारी निकले और दरोगा को सरेराह पीटने लगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं दबंगई दिखाते हुए ऑफिस में घसीट ले गए और वहां भी पीटा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
हजरतगंज की क्यूआरटी ने मौके पर पहुंच निर्भय को छुड़ाया और प्रतीक को पकड़कर कोतवाली ले गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दरोगा को अस्पताल भेजा और प्रतीक को गिरफ्तार करने के साथ ऑफिस के चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।
उधर, गिरफ्तारी की भनक लगते ही प्रतीक के करीबी हजरतगंज कोतवाली जा पहुंचे। तमाम प्रयास के बाद भी रिहाई न होने पर दरोगा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
बात बनने पर वकीलों का एक जत्था प्रतीक की पत्नी कुसुम व बेटे को साथ लेकर एसएसपी के पास जा पहुंचा। समझौता कराने, प्रतीक की रिहाई या थाने से जमानत की मांग की।
एसएसपी के इन्कार पर वकीलों ने प्रतीक की पत्नी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इस पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया।