{"_id":"59fae6834f1c1bcf538ba61d","slug":"innova-car-driver-hit-bike-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनोवा कार की खिड़की में फंसा सिपाही का हाथ, कार चालक ने 200 मीटर तक घसीटकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा कार की खिड़की में फंसा सिपाही का हाथ, कार चालक ने 200 मीटर तक घसीटकर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
नाराज पुलिस वालों ने कार को किया पंचर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर सीओ के हमराही सिपाही की बाइक में मंगलवार रात इनोवा कार वाले ने टक्कर मार दी। चालक को पकड़ने की कोशिश में सिपाही ने खिड़की में हाथ डाला तो उसने शीशा बंद करके कार भगा दी। सिपाही का हाथ खिड़की में फंस गया। कार चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए शहीद पथ पुल तक ले गया और वहां फेंककर भाग निकला।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से बरामद कर थाना ले आई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को पकड़ा है। कार मालिक की तलाश जारी है। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही सचिन चौधरी चिनहट थाने में तैनात है और वर्तमान में उनके हमराह के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से कुछ सामान लेने जा रहा था तभी हुसड़िया चौराहे पर पीछे से आ रही इनोवा ने टक्कर मार दी।
सिपाही सड़क पर गिरा तो चालक ने कार रोक दी और खिड़की से उसे देखने लगा। सिपाही ने खिड़की में हाथ डालकर चालक को पकड़ने की कोशिश की। इस बीच चालक ने शीशा बंद कर दिया। सिपाही का हाथ कार में ही फंस गया। चालक उसी स्थिति में कार लेकर भागने लगा। सिपाही ने चीख-पुकार मचाई लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
विज्ञापन
कार से लटके सिपाही को देखकर हड़कंप मच गया। कार चालक शहीद पथ पुल पर चढ़ गया। इस बीच सिपाही के हाथ में कार की स्टीयरिंग के पास रखा मोबाइल लग गया। उसने मोबाइल से चालक के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। इस पर चालक ने शीशा खोलकर उसे गिरा दिया। गनीमत रही कि उस वक्त पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना कुचलने से सिपाही की जान पर बन आती।

सिपाही को कराया भर्ती
घायल सचिन त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
सिपाही ने फोन कर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। बताया कि कार चालक करीब 200 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया और फेंककर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह से घायल सचिन को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही ने कार का नंबर बताया।
इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई। देर रात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुलिस ने इनोवा बरामद कर ली। सिपाही को टक्कर मारने और घसीटने का पता चलते ही शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने कार मालिक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
पुलिस समारोह से कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़कर ले आई है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सिपाही की तरफ से केस दर्ज करके कार मालिक व उसमें सवार लोगों का पता लगाया जा रहा है। सचिन का कहना था कि कार में बैठे चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। उसके वर्दी पहने होने के बाद भी नशे में धुत युवकों को एक बार भी अपनी गलती का अहसास नहीं हुआ। मदद करने के बजाए वह कार रोककर उसे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखते रहे।