{"_id":"621b692705a0e34442496399","slug":"iit-aliganj-student-alleged-college-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आईटीआई छात्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: आईटीआई छात्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग की
Sun, 27 Feb 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:35 PM IST
सार
आईआईटी अलीगंज की छात्रा ने एक वीडियो जारी कर कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीआई अलीगंज की फैशन डिजाइनिंग कोर्स की छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद के उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप कॉलेज प्रशासन पर लगाए हैं। हालांकि जब शनिवार को उससे बात की गई तो वह इससे मुकर गई।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि महिला अनुदेशक व साथी छात्राओं द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि अनुदेशिका ने वाट्सएप ग्रुप में सभी छात्राओं को जोड़ा लेकिन मुझे नहीं जोड़ा। वह कहती हैं कि तुम तेज आवाज में बात करती हो। उसने शिक्षा मंत्री से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद आइटीआई प्रशासन सकते में है। संयुक्त निदेशक एससी तिवारी ने प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी से इस पर वार्ता की और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने और छात्रा से बात करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं और अनुदेशिका को सोमवार को संस्थान में बुलाया है। उनका कहना है कि छात्राओं के बीच आपसी विवाद की वजह से उसने वीडियो बनाया है।