फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband with his mother tortured wife brutally

पत्नी को घुमाने ले गया था विदेश, लौटी तो उसका हाल देखकर मायके वालों के होश उड़े

Sun, 07 Oct 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Oct 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
husband with his mother tortured wife brutally
आईसीयू में भर्ती सीमा। - फोटो : amar ujala

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज की जाफरिया कॉलोनी निवासी सीमा फातिमा पर सास और इंजीनियर पति चंद रुपयों की खातिर जुल्म ढाते रहे। बात बढ़ी तो मामला कोर्ट पहुंचा, वहां समझौता कर ससुरालवाले उसे घर ले आए। पिछले महीने ही पति अमेरिका घुमाने के लिए सीमा को ले गया। 

विज्ञापन


मायके वालों ने राहत की सांस ली कि सब ठीक हो गया, लेकिन विदेश से लौटी सीमा की हालत मरणासन्न थी, जिसे सास व पति चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। फिलहाल वह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पति और सास पर केस दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन


नीलोफर ने बताया कि उसकी बहन सीमा फातिमा की शादी मुंबई में रहने वाले जाकिर हुसैन से हुई थी। जाकिर एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंजीनियर है। शादी के कुछ दिनों बाद जाकिर और उसकी मां अत्तो ने पांच लाख रुपये की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अदालत के दखल के बाद समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलोफर ने बताया कि पिछले महीने जाकिर सीमा को अपने साथ अमेरिका ले गया। वहां उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। इससे सीमा की हालत बिगड़ गई। लखनऊ लौटने पर पति व सास सीमा को चारबाग रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़ गए। जाकिर मां के साथ चौक निवासी अपनी बहन के घर चला गया।

husband with his mother tortured wife brutally
घर वालों को ऐसे हाल में मिली थी सीमा। - फोटो : amar ujala
ससुराल वालों को फोन करके सीमा को चारबाग से उठा ले जाने को कहा। साथ ही पुलिस से शिकायत न करने की हिदायत दी। परिवारीजन सीमा को घर लाए। उसकी तरफ से दो अक्तूबर को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नीलोफर ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। 

वहीं, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक शारदा चौधरी ने बताया कि सीमा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके हाईकोर्ट के आदेश के चलते मामला मध्यस्थता केंद्र भेजा जा रहा है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेगमात रायल फैमिली ऑफ अवध की फराहना मालिकी ने मामले की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपी पति व सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed