{"_id":"5b20f5474f1c1bda6e8b7c71","slug":"husband-killed-his-wife-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला काटकर हत्या, मां-बहू को किया मरणासन्न, ये रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला काटकर हत्या, मां-बहू को किया मरणासन्न, ये रही वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सूरतसिंहडीह गांव में पति ने खेत में घास काटने गई पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंचे आरोपी ने पूछताछ करने पर मां और छोटे भाई की पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सूरतसिंहडीह निवासी गुरुप्रसाद अपनी पत्नी ननका देवी(50) के साथ गांव के बाहर खेत में जानवरों के लिए घास काटने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुरुप्रसाद ने पत्नी का हंसिया छीन लिया और उसी हंसिए से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी।
पत्नी की हत्या करने के बाद गुरु प्रसाद खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंच गया। घर पर मौजूद उसकी मां सुराती तथा छोटे भाई की पत्नी मायावती गुरु प्रसाद को देखकर अवाक हो गई। दोनों ने गुरु प्रसाद से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने मां और छोटे भाई की पत्नी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने गुरुप्रसाद को पकड़ लिया।