फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband do unnatural sex with wife on not getting dowry

पत्नी के साथ पति ने ही बना डाले अप्राकृतिक संबंध

Mon, 04 May 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 04 May 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Husband do unnatural sex with wife on not getting dowry

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


रेल कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे गर्भपात हो गया। महिला ने शनिवार को जार्जटाउन थाने में पति, जेठ, जेठ की पत्नी और दो देवरों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


मामले की विवेचना महिला थाने को ट्रांसफर की जा रही है। रेल कर्मचारी की तैनाती दूसरे जिले में है। अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी से करछना की युवती की शादी 2010 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक शादी में पिता ने काफी दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक चला लेकिन उसके बाद फिर से डिमांड शुरू हो गई। पति रोज नई-नई चीजें लाने की मांग करने लगा।

पत्नी को इतना पीटा कि गर्भपात हो गया

Husband do unnatural sex with wife on not getting dowry

प्रताड़ित करने के लिए पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। वह इंकार करती तो उसे बुरी तरह पीटा जाता। पिटाई में पति का साथ जेठ, जेठानी के साथ ही दो देवर भी देते थे।

वह गर्भवती हुई तो भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच महिला थाने की पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed