फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hostess molestation in five star hotel

होटल के सीइओ ने होस्टेस को किए ये अश्लील मैसेज

Sat, 13 Jun 2015 11:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
hostess molestation in five star hotel

लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क अवध के सीईओ अशोक अग्रवाल और एक अन्य अफसर पर वहां काम करने वाली होस्टेस ने छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया। जब उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे नौकरी से निकाल दिया।

विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी युवती ने इस संबंध में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। होस्टेस ने शुक्रवार दोपहर महिला थाना जाकर अपना लिखित बयान पुलिस को सौंपा। उसने सीईओ से व्हाट्सएप पर चैट के रिकॉर्ड भी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


महिला पुलिस की एक टीम होटल भी पहुंची, लेकिन आरोपी सीईओ नहीं मिले। एसओ गीता द्विवेदी का कहना है कि सीईओ को होटल मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है।

होस्टेस ने लिखित बयान में पूरा घटनाक्रम बयां किया है। पीड़िता ने लिखा कि एचआर मैनेजर प्रमोद चतुर्वेदी ने उससे कहा कि सीईओ तुम्हें प्रापर ड्रेस में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या कहकर धमकाया सीईओ ने

hostess molestation in five star hotel

वह सीईओ के केबिन में पहुंची तो उन्होंने कहा कि, ‘मैंने तुम्हारे नखरे बहुत देख लिए। अब शारीरिक संबंध नहीं बनाओगी तो तुम्हें नौकरी से निकाल दूंगा।’

इस पर होस्टेस ने खुद ही नौकरी छोड़ने की बात कही। उसने लिखा कि कुछ देर बाद एचआर मैनेजर ने उसे बुलाया और कहा कि तुम्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

इससे पूर्व पीड़ित होस्टेस ने लिखा कि सीईओ की हरकतों के बारे में हाउस कीपिंग की एक युवती को बताया। इस पर युवती ने पीड़िता को सीईओ के पॉवरफुल होने की जानकारी देते हुए खामोश रहने को कहा।

पुलिस की एक टीम ने होटल पहुंचकर उक्त युवती सहित अन्य लोगों से पीड़िता के आरोपों के बारे में जानकारी ली है।

पढ़े क्या मैसेज क‌िए व्हाट्सएप पर

hostess molestation in five star hotel

होस्टेस ने अपने और सीईओ के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट के जो रिकॉर्ड सौंपे हैं उसके मुताबिक, सीईओ बार-बार कुछ मैसेज डिलीट करने की बात रहा था।

चैटिंग के दौरान उसने कई बार होस्टेस से पूछा, ‘तुमने वो मैसेज डिलीट कर दिए कि नहीं?’ पीड़िता ने जवाब हां में दिया। सीईओ दिन में कई बार पीड़िता का हालचाल लेता था।

देर रात और अलसुबह वह पीड़िता से चैट करने की कोशिश करता था। सीईओ से परेशान पीड़िता ने उसे कम रिस्पांस दिया। सीईओ ने 30 अप्रैल की शाम 6.07 बजे लिखा, ‘तुम बहुत प्यारी हो।’
इसी दिन 6.11 बजे उसने लिखा, ‘ओके लव यू।’ इस पर पीड़िता का जवाब आया, ‘व्हाट सर।’ सीईओ ने लिखा, ‘आई सेड यू आर नाइस ओके।’

सीईओ ने पीड़िता से चैटिंग के दौरान कई बार मैसेज डिलीट करने की बात भी कही। आखिर कौन से ऐसे मैसेज थे जिसे सीईओ किसी और की नजर में नहीं पड़ने देना चाहता था।

उसने एक बार यह भी लिखा कि, ‘मैसेज डिलीट कर देना मम्मी क्या कहेंगी।’ पीड़िता ने जवाब दिया, ‘कोई बात नहीं आप मेरे गार्जियन हैं।’ इस पर सीईओ ने लिखा, ‘फिर भी क्या जरूरत है मम्मी को दिखाने की।

मां से बोली एसओ, आपकी बेटी चरित्रहीन

hostess molestation in five star hotel

एसओ गीता द्विवेदी से पीड़ित होस्टेस और उसके परिवारीजन काफी आहत हैं। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को जब वह माता-पिता के साथ महिला थाना पहुंची तो पुलिस ने सीधे मुंह बात नहीं की।
 
पीड़िता का आरोप है कि एसओ ने उसकी मां से कहा कि, ‘आपकी बेटी चरित्रहीन है।’ बकौल पीड़िता, एसओ ने उसके पिता को जेल भेजने की धमकी देते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाया।
 
पीड़िता ने महिला थाना में करीब 15 मिनट तक हुई बातचीत और धमकियों की अपने मोबाइल फोन पर आडियो रिकॉर्डिंग कर ली है। उधर, एसओ ने पीड़िता के आरोपों से इन्कार किया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाना बुलाया गया था। यहां वह दोबारा एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगीं। उससे बताया गया कि एक मामले में सिर्फ एक बार ही रिपोर्ट लिखी जाती है।

अगर कोई और बात जोड़नी है तो बयान दर्ज करा दें। जिसे विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। एसओ ने कहा कि पीड़िता इसी बात से नाराज होकर आरोप लगा रही है।

कैशियर को भेजकर होस्टेस को दिया रुपयों का लालच

hostess molestation in five star hotel

पीड़िता ने अपने लिखित बयान में कहा है कि मंगलवार को जब वह महिला थाना पहुंची तो सीईओ ने होटल क्लार्क अवध के कैशियर राणा प्रताप सिंह को भेजा।

पीड़िता का कहना है कि कैशियर ने उसे मुंह बंद रखने के लिए रुपये ऑफर किए, लेकिन उसने मना कर दिया।

पीड़िता व्हाट्सएप चैटिंग के रिकॉर्ड निकलवाने श्रीराम टॉवर पहुंची तो कैशियर वहां भी आ गया। उसने मुंहमांगी रकम की पेशकश की तो पीड़िता ने उसे भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed